फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ritika secured first place and Prashant second in the speech

Rewari News: भाषण प्रतियोगिता में रीतिका प्रथम, प्रशांत दूसरे स्थान पर रहे

Wed, 23 Sep 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ritika secured first place and Prashant second in the speech
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्त्रोत: प्रशासन - फोटो : Archive
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में किया गया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता व विचार अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। कक्षा 9वीं से 12वीं की भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर की रीतिका प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रशांत दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति की क्षमता और सकारात्मक मूल्यों का विकास करना है। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर प्रभावशाली ढंग से विचार रखे, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में विकसित भारत-2047, सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को रंगों के माध्यम से उकेरा।
विज्ञापन


यह रहे विजेता

कक्षा 9वीं से 12वीं की भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर की रीतिका प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रशांत द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुमाखेड़ा की नीरू तृतीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास के योगेश चतुर्थ रहे। पहली से आठवीं कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी की राधा प्रथम, कांवली की हिमांशी द्वितीय, साल्हावास की हीना तृतीय और पीथड़ावास की हिमांशी चतुर्थ रही। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं कक्षा में भगथला की निशा प्रथम, मसानी की नैंसी द्वितीय, बरेली खुर्द की गुंजन तृतीय और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना की शगुन शर्मा चतुर्थ रही। पहली से आठवीं कक्षा में डीबीपीएस रेवाड़ी की कनक प्रथम, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की प्रणवी द्वितीय, लिसाना की पारुल तृतीय और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास के श्रेय कुमार चतुर्थ रहे। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed