Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Smuggler nabbed at Rewari railway station with 6 kg of poppy husk; he had been released from jail just five days earlier.
{"_id":"6ab9328388a093124003e9e0","slug":"video-smuggler-nabbed-at-rewari-railway-station-with-6-kg-of-poppy-husk-he-had-been-released-from-jail-just-five-days-earlier-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 6 किलो डोडा पोस्त सहित तस्कर काबू, 5 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 6 किलो डोडा पोस्त सहित तस्कर काबू, 5 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 6 किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के पाली निवासी अंकित कुमार उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी दो बार नशा तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है और करीब पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।
रेलवे डीएसपी राजेश चेची के मार्गदर्शन में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। आरपीएफ निरीक्षक विनोद कुमार जांगड़े और जीआरपी एसएचओ नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम प्लेटफॉर्मों पर संदिग्ध यात्रियों और सामान की जांच कर रही थी।
26 सितंबर को जीआरपी और आरपीएफ की टास्क टीम प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर दिल्ली की ओर वाले हिस्से में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। आरपीएफ के एसआई अशोक कुमार और एएसआई सुरेंद्र मीणा ने उसे काबू कर तलाशी ली। उसके कब्जे से 6 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।
मामले में एसआई सतपाल द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि डोडा पोस्त की सप्लाई करने वाले और इसे प्राप्त करने वालों की जानकारी सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।