फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Encouraged women to consume a balanced diet.

Rewari News: महिलाओं को संतुलित आहार लेने के लिए किया प्रेरित

Sun, 27 Sep 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Encouraged women to consume a balanced diet.
आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व महिलाएं। प्रशासन
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रेवाड़ी और बावल ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्रों में रविवार को तीसरे दिन आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान माताओं के साथ संवाद, सार्वजनिक सम्मान और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से माताओं को बच्चों की नियमित देखभाल, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार की भूमिका के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए माता-पिता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को फल एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम से संबंधित सामग्री वितरित करते हुए माताओं को विभागीय योजनाओं एवं बच्चों के हित में उपलब्ध सेवाओं की आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं से संवाद करते हुए बच्चों की दैनिक गतिविधियों, पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की। माताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा बच्चों से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed