फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   185 patients were examined in the camp.

Rewari News: शिविर में 185 मरीजों की जांच

Sun, 27 Sep 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
185 patients were examined in the camp.
डहीना। गांव कंवाली स्थित राव जी पार्क में रविवार को आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 185 मरीजों ने आंखों की जांच कराई। इनमें 30 मरीजों का चयन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया गया। आयोजन ब्लॉक समिति डहीना के अध्यक्ष कर्णपाल यादव और विजय एकता मंच के सौजन्य से किया गया। मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर में 106 जरूरतमंद मरीजों को चश्मे और दवाइयां भी वितरित की गईं। अध्यक्ष कर्णपाल यादव ने बताया कि चिह्नित मरीजों को ऑपरेशन के लिए धीर नेत्र संस्थान, कोसली ले जाने और ऑपरेशन के बाद वापस कंवाली छोड़ने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। समाजसेवी विजय गुड़ियानी ने कहा कि आंखें शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग हैं। समय-समय पर आंखों की जांच कराने से बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकता है और उचित उपचार संभव है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि देशराज, पूर्व सरपंच अमित खोला, अजय यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed