{"_id":"6ab8dfb4f80837924d0fbe05","slug":"video-sirmaur-nahan-district-table-tennis-ranking-championship-started-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में जिला स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप शुरू, पांच आयु वर्गों में मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में जिला स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप शुरू, पांच आयु वर्गों में मुकाबले
Ankesh Dogra
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:49 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिला टेबल टेनिस संघ (एसडीटीटीए) की ओर से न्यू टेबल टेनिस हॉल चौगान नाहन में जिला स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता में जिलेभर से खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के शुरू होते ही खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। टेबल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं।
एसोसिएशन के सचिव संदीप कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
इनमें अंडर-11, कैडेट अंडर-13, जूनियर अंडर-15, यूथ अंडर-19 और सीनियर वर्ग शामिल हैं। अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है।
प्रतियोगिता का महत्व खिलाड़ियों के लिए इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।
जिला स्तरीय चैंपियनशिप खिलाड़ियों को अपनी रैंकिंग सुधारने के साथ-साथ राज्य स्तर पर जगह बनाने का अवसर भी दे रही है। युवा खिलाड़ी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर चयन की दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर कमलेश गुप्ता, निकेश, मून चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।