{"_id":"6ab8dec9ef9517a7fe045d55","slug":"video-specialist-doctors-examined-patients-at-a-free-mega-medical-check-up-camp-in-faridkot-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में मुफ्त मेगा मेडिकल जांच शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में मुफ्त मेगा मेडिकल जांच शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच
फरीदकोट में शराब कारोबारी स्वर्गीय संजीव मित्तल की याद में उनके परिवार की ओर से रोटरी क्लब के सहयोग से मुफ्त मेगा मेडिकल जांच शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में मेडिसिन, हड्डियों, कानों, गायनी, दांतों और ईएनटी से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे मरीजों की जांच मेडिकल अस्पताल और दशमेश डेंटल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त दी गईं। इस मौके पर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने भी शिविर में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगवाई। समाजसेवी दविंदर सिंह ने कहा कि संजीव मित्तल समाजसेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कई मुफ्त मेडिकल कैंप भी लगवाए थे। आज भले ही वह उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार समाजसेवा के कार्यों में सहयोग देकर उनकी याद को जीवित रख रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविर से पहले सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया और गुरु का लंगर भी लगाया गया। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त दवाइयों का भी प्रबंध किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।