Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari: Effigy of the government burned outside the Municipal Council office; warning issued to intensify the agitation if demands are not met.
{"_id":"6a97d7a00ee05ed86a02ffdf","slug":"video-rewari-effigy-of-the-government-burned-outside-the-municipal-council-office-warning-issued-to-intensify-the-agitation-if-demands-are-not-met-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: नगर परिषद कार्यालय के बाहर फूंका सरकार का पुतला, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: नगर परिषद कार्यालय के बाहर फूंका सरकार का पुतला, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
रेवाड़ी। नगरपालिका कर्मचारियों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। इकाई प्रधान शिवा गंगाहेड़ी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
इकाई प्रधान शिवा गंगाहेड़ी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाल करना, ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग बंद करना, कर्मचारियों को नियमित करना तथा वेतन विसंगतियां दूर करना शामिल हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों समेत नगरपालिका के अन्य कर्मचारी लगातार अपनी सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।