Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari: DMC visits Bharawas Gate after hearing municipal councilors' grievances; issues directives for resolution within a week.
{"_id":"6aa134447381f0f6dd03969f","slug":"video-rewari-dmc-visits-bharawas-gate-after-hearing-municipal-councilors-grievances-issues-directives-for-resolution-within-a-week-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी : नगर पार्षदों की समस्याएं सुन भाड़ावास गेट पहुंचे डीएमसी, सप्ताहभर में समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी : नगर पार्षदों की समस्याएं सुन भाड़ावास गेट पहुंचे डीएमसी, सप्ताहभर में समाधान के निर्देश
रेवाड़ी। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को नवनियुक्त डीएमसी प्रदीप अहलावत ने सभी वार्डों के पार्षदों के साथ परिचय बैठक की। करीब एक माह पहले तबादला होने के बाद पहली बार आयोजित बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। समस्याएं सुनने के बाद डीएमसी खुद पार्षदों के साथ भाड़ावास गेट क्षेत्र में पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।
बैठक में पार्षदों ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कई वार्डों में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इसके अलावा घर-घर से कचरा उठाने के लिए भेजी जाने वाली गाड़ियां भी कई वार्डों में नियमित रूप से नहीं पहुंच रही हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों ने शहर में घूम रहे बेसहारा गौवंश को पकड़ने और अन्य नागरिक समस्याओं का भी मुद्दा उठाया।
पार्षदों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएमसी प्रदीप अहलावत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वह पार्षदों के साथ भाड़ावास गेट पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से सीधे बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। लोगों ने सफाई, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां उनके सामने रखीं। डीएमसी ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें और एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान किया जाए। साथ ही पार्षदों से भी अपने-अपने वार्डों की समस्याओं की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने को कहा गया। इस मौके पर चेयरपर्सन विनीता पीपल, पार्षद चेतराम सैनी, पार्षद प्रतिनिधी भूपेंद्र गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधी मोनू राव, पार्षद सत्यनारायण यादव, निहाल यादव, निखिल, नीरज कुमार, चेयरपर्सन प्रतिनिधी नरेंद्र पीपल सहित 27 पार्षद मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।