फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jitendra's murder solved through CCTV footage.

Rewari News: सीसीटीवी फुटेज से हुआ जीतेंद्र की हत्या का खुलासा

Wed, 09 Sep 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 09 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jitendra's murder solved through CCTV footage.
अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचे परिजन पुलिस से बातचीत करते। संवाद
रेवाड़ी। कमालपुर निवासी जीतेंद्र की हत्या का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में हत्या की वारदात कैद हो गई थी। जीतेंद्र की हत्या उसके दोस्त ठेकेदार प्रवीण ने की। घटना के पीछे क्या कारण था, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि सोमवार शाम भाड़ावास रोड पर ब्लैक थार आती है। पहले यह थार मुख्य रास्ते से हटकर संकरे रास्ते पर खड़ी हो जाती है। करीब 2-3 मिनट बाद पास से एक थ्री-व्हीलर भी गुजरता है। कुछ देर बाद जीतेंद्र थार से उतरता है और कुछ दूरी पर जाकर टॉयलेट करने लगता है। इस दौरान आरोपी और एक अन्य युवक थार से निकलते हैं। आरोपी इधर-उधर देखता है कि कहीं कोई आ तो नहीं रहा।
विज्ञापन

मौका देखकर आरोपी जीतेंद्र के पीछे पहुंचता है और दोनों हाथों से जोर लगाकर सिर में 4 बार रॉड से वार करता है। आरोपी कूदता भी है। एक रॉड लगते ही जीतेंद्र औंधे मुंह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र के गिरने के बाद आरोपी एक के बाद एक 3 और प्रहार करता है। इसके बाद उसका साथी उसे खींचकर गाड़ी की तरफ ले जाता है। इसके बाद वे भाग गए। गाड़ी में कुल 4 लोग थे। सीसीटीवी में दिखने वाला आरोपी जितेंद्र के बचपन का दोस्त प्रवीण उर्फ पपला बताया जा रहा है। एफआईआर में नामजद प्रवीण का नाम दर्ज है।
परिवार हैरान है कि जितेंद्र की हत्या दोस्त ने ही क्यों कर दी। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में खुलकर बोलने से बच रही है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस कुछ युवकों से पूछताछ कर रही है।


पांच वर्ष तक विदेश में रहा जितेंद्र
जितेंद्र और प्रवीण बचपन के दोस्त थे और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। परिवार को दोनों के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं थी। ऐसे में हत्या की वजह को लेकर परिजन भी हैरान हैं। जितेंद्र करीब पांच साल विदेश में रहा था। करीब तीन साल पहले पिता की मौत के बाद वह वापस गांव आया था और इसके बाद खेती-बाड़ी करने लगा। उसके परिवार में करीब 18 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय बेटी है। 3 साल पहले पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसे घर बुला लिया और फिर विदेश लौटने नहीं दिया। उसके बाद से वह खेती-बाड़ी करने लगा था। प्रवीण भी शादीशुदा है और उसके भी 21 साल का बेटा और 18 साल की बेटी है। प्रवीण कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है।

अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचे परिजन पुलिस से बातचीत करते। संवाद

अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचे परिजन पुलिस से बातचीत करते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed