Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Inter-district gang of thieves busted in Rewari; 4 accused arrested; over 38 crimes solved.
{"_id":"6a9586a04dc9353f7c0592c2","slug":"video-inter-district-gang-of-thieves-busted-in-rewari-4-accused-arrested-over-38-crimes-solved-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 38 से ज्यादा वारदातों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 38 से ज्यादा वारदातों का खुलासा
रेवाड़ी। थाना कोसली पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेल, सोलर पैनल की केबल, कॉपर तार व उपकरण चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से 38 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
डीएसपी कोसली विद्यानंद ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव जखाला निवासी सुल्तान सिंह ने थाना कोसली पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 23 अगस्त की सुबह जब उनका बेटा गांव मुंडड़ा रोड स्थित ट्यूबवेल पर मोटर चलाने गया, तो कोठड़ी का ताला टूटा हुआ था और अंदर से बिजली की केबल गायब थी।
-----------
- मौके से पकड़ा गया था एक आरोपी:
घटना वाली रात करीब 2:30 बजे खेतों में चोरी करते समय पड़ोसी लक्ष्मण की सतर्कता से ग्रामीणों ने एक आरोपी अमित शौकीन उर्फ सीटू (निवासी छावला, दिल्ली) को मौके पर ही काबू कर लिया था, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोसली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अमित शौकीन को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम चोरीशुदा तांबे की तार बरामद की।
------------
- जांच आगे बढ़ा 3 और सह-आरोपी गिरफ्तार:
मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस टीम ने सुराग जुटाकर 27 अगस्त को वारदात में संलिप्त 3 अन्य सह-आरोपी धर्मवीर उर्फ बब्लू निवासी गांव खुर्शीद नगर, सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी निवासी गांव चिड़िया, जिला चरखी दादरी व सतीश निवासी गांव बहु जिला झज्जर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
----------
- 38 से अधिक चोरियों का खुलासा और बरामदगी:
रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खेतों में लगी सोलर केबल, तांबे की तार/डोरी, स्टार्टर और नोजल आदि चोरी करते थे। आरोपियों ने रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम के इलाकों में 38 से अधिक वारदातें की हैं, जिनमें अकेले जिला रेवाड़ी के थाना सदर रेवाड़ी की 10 वारदातें, थाना कोसली की 07 वारदातें, थाना रोहड़ाई की 03 वारदातें, थाना जाटूसाना की 02 वारदातें व थाना रामपुरा की 02 वारदातें शामिल हैं।
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मवीर उर्फ बब्लू: 1.490 किलोग्राम कॉपर तार/डोरी, आरोपी सोमबीर शर्मा उर्फ पटवारी: 1.190 किलोग्राम कॉपर तार व आरोपी सतीश: 1.400 किलोग्राम कॉपर तार बरामद की है।
-----------
- कबाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई:
पुलिस की ओर से आरोपियों से चोरी का माल खरीदने व बेचने वाले कबाड़ियों तथा गिरोह से जुड़े अन्य संलिप्त लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां व बरामदगी भी संभव हैं। डीएसपी कोसली ने प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक मनोज कुमार और जांच अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र की तत्परता व कुशल कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस टीम की सतर्कता से इस बड़े अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ हो सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।