फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Environment Guardian' (Paryavaran Prahari) Award for 156 representatives from 38 villages.

Rewari News: 38 गांवों के 156 प्रतिनिधियों को पर्यावरण प्रहरी सम्मान

Mon, 31 Aug 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
'Environment Guardian' (Paryavaran Prahari) Award for 156 representatives from 38 villages.
पर्यावरण प्रहरी सम्मान समारोह में सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
कोसली। सांस्कृतिक अहीरवाल ट्रस्ट नाहड़ खंड की ओर से रविवार को कोसली में पर्यावरण प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 45 गांवों में से 38 गांवों के 156 प्रतिनिधियों को पर्यावरण प्रहरी के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् गीत और सरस्वती वंदना के साथ हुई। अध्यक्षता कैप्टन धर्मवीर सिंह यादव झाड़ौदा ने की। सांस्कृतिक अहीरवाल के निदेशक सत्यव्रत शास्त्री मुख्य अतिथि और सूबेदार मेजर अमर सिंह नाहड़ विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

खंड संयोजक वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि समारोह में खंड के 45 गांवों में से 38 गांवों के 156 प्रतिनिधियों को पर्यावरण प्रहरी के रूप में सम्मानित किया गया। अपने गांवों में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाली दो महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रकृति मानवता के लिए अनुपम भेंट है और वर्तमान में यह संकट में है। इस चुनौती का सामना करने के लिए समाज को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि उपलब्ध भूमि पर सघन पौधरोपण कर पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रकृति ने जिन पेड़-पौधों को विकसित किया है, उनका संरक्षण भी वास्तविक पर्यावरण संरक्षण है।
उन्होंने कहा कि अहीरवाल केवल जाति आधारित पहचान नहीं, बल्कि हजारों वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत है। हमें अपने पूर्वजों के कार्यों और सांस्कृतिक मूल्यों को याद कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैप्टन धर्मवीर यादव ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। वेदप्रकाश आर्य ने अतिथियों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया, जबकि जिला संयोजक जिला पार्षद सुरेंद्र माडिया ने धन्यवाद किया। मंच संचालन जिला प्रभारी यशपाल आर्य ने किया।

इस अवसर पर सतीश खेड़ा, कैप्टन रामफल यादव, रंजन यादव, प्रेमप्रकाश नाहड़, ब्रह्मप्रकाश थानेदार, अजय लूखी, कर्ण सिंह झाल, मास्टर सुरेश, धर्मवीर शर्मा, राजपाल यादव सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed