फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Election for the post of Vice-President of Dharuhera Municipal Council today.

Rewari News: धारूहेड़ा नगर पालिका के उपप्रधान पद के लिए चुनाव आज

Mon, 31 Aug 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Election for the post of Vice-President of Dharuhera Municipal Council today.
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा नगरपालिका के उपप्रधान पद पर चुनाव 31 अगस्त को होगा। इसको लेकर दावेदारों ने रविवार को भी पार्षदों से संपर्क साधा। उपप्रधान की कुर्सी हासिल करने के लिए उम्मीदवार अपने पक्ष में अधिक से अधिक पार्षदों का समर्थन जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन

31 अगस्त को दोपहर सवा 2 बजे नगरपालिका कार्यालय में बैठक होगी। इसमें उपप्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नामांकन के लिए प्रस्तावक और समर्थक की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन

इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। नाम वापसी की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्रधान पद के चुनाव में पार्षदों की भूमिका निर्णायक रहेगी। यही कारण है कि संभावित दावेदार प्रत्येक पार्षद से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। जिन पार्षदों ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक-एक पार्षद का समर्थन चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है।

फिलहाल उपप्रधान पद के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे, यह स्पष्ट नहीं है। नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव की अंतिम तस्वीर सामने आएगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो पार्षदों के मतदान से उपप्रधान का फैसला होगा। ऐसे में चुनाव से पहले चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर सभी की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed