फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two livestock owners arrested for assaulting a team that had gone to capture animals.

Rewari News: पशु पकड़ने गई टीम से मारपीट करने के आरोपी दो पशुपालक गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two livestock owners arrested for assaulting a team that had gone to capture animals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, आवारा पशु पकड़ने गई नगर परिषद की टीम के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो पशुपालकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला बाससिताब राय निवासी परस राम उर्फ परसा और मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी मलखान है। पुलिस ने पहली बार पशुपालकों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन

17 अगस्त को गांव धवाना निवासी देवेंद्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उन्होंने नगर परिषद रेवाड़ी से शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का वर्क ऑर्डर लिया है। वह सुनारिया ग्रुप का संचालन करते हैं। उनकी टीम के सदस्य महेश यादव अपने स्टाफ के साथ मोहल्ला गुर्जरवाड़ा क्षेत्र में बेसहारा एवं आवारा पशुओं को पकड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान स्थानीय इंद्र गुर्जर, मलखान गुर्जर और परसा गुर्जर ने टीम के काम में रुकावट डाली। आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पकड़ी गई गायों की रस्सियां खोलकर उन्हें जबरदस्ती छुड़ा लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां भी दीं।

सभी आरोपी अपनी पालतू गायों को जानबूझकर सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। 11 अगस्त को माता चौक के पास पशु के हमले में जिस वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हुई थी, वह पशु भी पूरी तरह लावारिस न होकर इन्हीं आरोपियों की लापरवाही का नतीजा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना शहर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed