{"_id":"69c7dba7d9298c15cd0b9d91","slug":"video-farmers-distanced-themselves-from-government-procurement-of-mustard-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: सरसों की सरकारी खरीद से किसानों ने बनाई दूरी, बोले- प्राइवेट में एमएसपी से ज्यादा मिल रहा भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: सरसों की सरकारी खरीद से किसानों ने बनाई दूरी, बोले- प्राइवेट में एमएसपी से ज्यादा मिल रहा भाव
जिले की रेवाड़ी, कोसली और बावल की अनाज मंडियों में शनिवार को सरसों खरीद सीजन का पहला दिन रहा, लेकिन शुरूआत उम्मीदों के विपरीत रही। बाजार में सरसों के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक मिलने के कारण किसानों ने सरकारी एजेंसियों को अपनी फसल बेचने में रूचि नहीं दिखाई। परिणामस्वरूप तीनों मंडियों में सरकारी खरीद नहीं हुई।
नई अनाज मंडी में शनिवार को करीब 650 गेटपास जारी किए गए और लगभग 8 हजार क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। इसके बावजूद सरकारी खरीद एजेंसियों को एक भी बोरी सरसों खरीदने का मौका नहीं मिला। इसका मुख्य कारण बाजार में मिल रहे बेहतर भाव रहे, जो एमएसपी से काफी अधिक हैं।
वर्तमान में सरसों का एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, जबकि मंडी में किसानों को 6800 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा है। शनिवार को अधिकतम बोली 6800 रुपये रही, जबकि इससे एक दिन पहले 6900 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव पहुंच चुका था। ऐसे में किसानों के लिए निजी व्यापारियों को फसल बेचना अधिक लाभदायक साबित हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।