{"_id":"68e7c294160ee62f1b01d5be","slug":"video-congress-state-president-rao-narendra-singh-slams-bjp-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: आईपीएस वाई पूरण कुमार मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांग्रेस इस मामले को लेकर बेहद गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: आईपीएस वाई पूरण कुमार मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांग्रेस इस मामले को लेकर बेहद गंभीर
हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार के सुसाइड नोट में सीनियर अधिकारियों पर जातिगत प्रताड़ना के आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक और लोकतंत्र की हत्या बताया।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आईपीएस अधिकारी के मामले को वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री को समय रहते सुलझाना चाहिए था, लेकिन काबिल अधिकारी इस तरह के कदम उठाने को मजबूर हुए। कांग्रेस इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और गहन मंत्रणा के बाद आगे के कदम उठाएगी। उन्होंने हरियाणा सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर के हालात बेहद खराब हैं। राव ने मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर भी तंज कसते हुए कहा कि 11 साल में कोई निवेश नहीं ला सके और उलट हरियाणा की उद्योगें अन्य राज्यों में पलायन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात जा रही हैं हरियाणा की उद्योगें और प्रदेश की नायब सरकार को 10 में से जीरो नंबर दिया।
राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने पर भी तीखा जवाब दिया। उनका कहना था कि सरकार के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है और प्रदेश में वोट चोरी कर बनी सरकार जनता के भरोसे के योग्य नहीं है। बिहार चुनाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वहां संस्थाएं काम नहीं कर रही और लोग समझ चुके हैं कि उनके वोट कैसे चोरी हो रहे हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।