{"_id":"68f3a17e5161883de80d169f","slug":"video-after-the-gst-cut-there-was-a-rain-of-money-in-the-district-on-dhanteras-2025-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: जीएसटी कटौती के बाद धनतेरस पर जिले में धन वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: जीएसटी कटौती के बाद धनतेरस पर जिले में धन वर्षा
धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। बाजार ग्राहकों की चहल-पहल से गुलजार रहे। लोगों ने बर्तन, सोना-चांदी, कार, स्कूटी, बाइक, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, फर्नीचर, साज सज्जा के समान की खरीदारी की। इस बार अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे। करीब 300 करोड़ का जिले में कारोबार हुआ है। बाजार में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि पांव रखने तक की भी जगह नहीं थी। इस बार कारोबार में भी पिछले साल की उपेक्षा 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
जीएसटी में कमी की वजह से इस बार बाजार में मंदी का दौर खत्म हुआ है। शहर कस्बा या गांव हर जगह दिवाली को लेकर उत्साह है। पिछले साल की तुलना में इस बार त्योहार का उत्साह अधिक रहा। धनतेरस के अवसर पर लोगों ने पसंद और आवश्यकता अनुसार खरीदारी की। बर्तन बाजार हो या फिर जेवर बाजार, गारमेंट्स के साथ ऑटो बाजार में भी लोगों की भीड़ लगी रही। धनतेरस के दिन शगुन के तौर पर किसी ने बर्तन तो किसी ने आभूषण खरीदे। धनतेरस पर सराफा मार्केट गुलजार रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।