Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
3 girls fall ill after consuming *prasad* from a *kanya bhoj*; the *ghee* used was purchased in Bawal.
{"_id":"6ad6142c83c3c4dd7b08b8f9","slug":"video-3-girls-fall-ill-after-consuming-prasad-from-a-kanya-bhoj-the-ghee-used-was-purchased-in-bawal-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्या भोज का प्रसाद खाने से 3 बच्चियां बीमार, बावल से खरीदा था घी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भोज का प्रसाद खाने से 3 बच्चियां बीमार, बावल से खरीदा था घी
रेवाड़ी। जिले के गांव तिहाड़ा में सोमवार को कन्या पूजन के बाद प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चियों को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रसाद बनाने के लिए बावल के बाजार से आधा किलो देसी घी खरीदा गया था। बच्चियों के बीमार होने पर परिजनों ने घी में मिलावट की आशंका जताई है।
प्रसाद खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत:
जानकारी के अनुसार, रोहतक जिले के गांव खेड़ारी निवासी सतीश फिलहाल तिहाड़ा में रहकर मजदूरी करता है। उसने सोमवार को नवरात्र के समापन पर आसपास की कन्याओं को भोज कराया था। प्रसाद खाने के कुछ देर बाद सतीश की 6 वर्षीय बेटी लीला, पड़ोस की 12 वर्षीय सानिया और डेढ़ साल की साबया की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को चक्कर आने के साथ उल्टियां होने लगीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया।
दुकानदार पर धमकाने का आरोप:
बच्चियों की तबीयत बिगड़ने के बाद सतीश बचा हुआ घी लेकर बावल में संबंधित दुकानदार के पास पहुंचा। सतीश का आरोप है कि शिकायत करने पर दुकानदार ने उसे धमकाया और वापस भेज दिया। इसके बाद उसने बावल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी।
दुकान पर पहुंची पुलिस, खाद्य सुरक्षा विभाग को बुलाया:
शिकायत मिलने के बाद बावल थाना प्रभारी सतीश को साथ लेकर संबंधित दुकान पर पहुंचे। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। विभाग की टीम घी का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेगी।
जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण: फिलहाल घी में मिलावट होने की पुष्टि नहीं हुई है। सैंपल की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि घी की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी थी या बच्चियों की तबीयत बिगड़ने की वजह कुछ और थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।