फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth killed after being hit by a car on Dadauli Road; driver fled the scene with the vehicle.

Rewari News: दड़ौली मार्ग पर कार की टक्कर से युवक की मौत, गाड़ी लेकर भाग निकला चालक

Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth killed after being hit by a car on Dadauli Road; driver fled the scene with the vehicle.
मृतक, चेतन - फोटो : सांकेतिक
कोसली। क्षेत्र के दड़ौली मार्ग पर शनिवार की शाम कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल कृष्ण नगर गांव निवासी चेतन (19) की मौत हो गई। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा पास कर चुका था। ढाई साल पहले चेतन के पिता ताराचंद की मौत के बाद परिवार को उसे से उम्मीदें थीं। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

चेतन शनिवार की देर शाम घूमने के लिए गांव दड़ौली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक टाटा टियागो कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे में शामिल कार व उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतन तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। करीब ढाई साल पहले पिता ताराचंद की मौत के बाद परिवार को चेतन से काफी उम्मीदें थीं। वह अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा और टेस्ट पास कर चुका था।
परिवार को उम्मीद थी कि जल्द जारी होने वाली अंतिम सूची में उसका नाम आएगा और वह सेना में भर्ती होकर परिवार की जिम्मेदारी संभालेगा लेकिन सड़क हादसे ने परिवार के सपनों को तोड़ दिया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।

वर्जन
शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया है। पुलिस जब पहुंची तो उसकी मौत हो गई थी। मामले में परिवार की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।-अरविंद, प्रभारी नाहड़ चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed