{"_id":"686fdce1dacfcc3b920ab041","slug":"video-shiva-temples-decorated-with-the-arrival-of-saavan-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: सावन के आते ही सजे शिवालय, शुक्रवार के पहले दिन होगा विशेष पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: सावन के आते ही सजे शिवालय, शुक्रवार के पहले दिन होगा विशेष पूजन
सावन शुक्रवार को शुरू होगा। शहर समेत जिलेभर के शिवालयों की रौनक बढ़ गई है। फूलों के साथ भगवा और पीतांबरी कपड़ों में शिवालय सजकर तैयार हो गए हैं। सावन के पहले दिन तड़के पांच बजे विशेष पूजन किया जाएगा। इसके बाद सभी शिवालयों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। जलाभिषेक दिन में दोपहर 12 बजे तक चलेगा। उसके बाद कपाट शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। शाम को शिवालयों में प्रतिदिन भजन-कीर्तन कार्यक्रम किया जाएगा। शहर में 15 से 20 मुख्य शिवालय सजकर तैयार हो गए हैं।
शहर में श्री सनातन धर्म सभा के मॉडल टाउन स्थित शिव मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर, सेक्टर-12 स्थित शिव मंदिर और भादड़ गांव समेत अन्य शिवालयों में वीरवार देर शाम तक सब तैयारी पूरी कर ली हैं। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक रहेगा। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार शिवरात्रि व 23 जुलाई को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इसके लिए शहर के मुख्य शिवालय फूलों के साथ पीतांबरी व भगवा कपड़ों के सजाए गए हैं। शिवालयों के कपाट सुबह पांच बजे विशेष पूजन के बाद खोले जाएंगे। दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकते हैं फिर चार बजे तक शिवालयों के कपाट बंद रहेंगे। शाम को चार बजे के बाद प्रतिदिन भजन-कीर्तन कार्यक्रम किए जाएंगे। मॉडल टाउन स्थित शिवालय में पांच दिन से सभी सेवादार शिवालय को सजाने में लगे हुए हैं। शिवालयों को सजाने का काम पूरा हो चुका है। शहर में मुख्य 15 से 20 शिवालयों पर जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।