फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Doubts raised over voting rights of 149 advocates; Bar Council lodges objection.

Panipat News: 149 अधिवक्ताओं के मताधिकार पर संशय, बार काउंसिल ने लगाई आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Doubts raised over voting rights of 149 advocates; Bar Council lodges objection.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की चुनाव कमेटी ने जिला बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में 149 अधिवक्ताओं के मताधिकार पर आपत्ति लगाई है। इनमें से कुछ मतदाता ऐसे हैं जिनके दूसरे जिलों में भी वोट हैं। वहीं 74 मतदाताओं ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम का सर्टिफिकेट नहीं है। इन सभी मतदाताओं को एनओसी और सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए समय दिया गया है। एनओसी न मिलने पर वोट काट दिए जाएंगे।
जिला बार एसोसिएशन ने 2627 मतदाताओं की सूची तैयार कर पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की चुनाव कमेटी को भेजी थी। चुनाव कमेटी ने मतदाता सूची की स्क्रीनिंग की। जिसमें 74 वोट ऐसे पाए गए जिनका ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जाम का सर्टिफिकेट अपडेट नहीं था। वहीं 75 अधिवक्ताओं के नाम दूसरे जिलों की मतदाता सूची में भी शामिल हैं, जबकि नियम के अनुसार एक अधिवक्ता एक ही बार में मतदान का अधिकार रख सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में इन सभी नामों की सूची जिला बार एसोसिएशन को भेजी गई है। सूची में शामिल सभी अधिवक्ताओं से सर्टिफिकेट की अपडेट और दूसरे जिलों की एनओसी मांगी गई है। सर्टिफिकेट और एनओसी नहीं मिलने पर वोट काट दिए जाएंगे। मंगलवार को अधिवक्ताओं के बीच इसी बात की चर्चा रही। जिनके नाम सूची में शामिल हैं वह अपने वोट दुरुस्त कराने के लिए चुनाव अधिकारी से संपर्क करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला दावेदार की वोट पर भी संशय
बार एसोसिएशन के चुनाव में दावेदारी कर रही एक महिला दावेदार की वोट भी संशय पैदा हो गया है। दावेदार का नाम सूची में शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने अपने वोट को दुरुस्त कराने के लिए दिनभर प्रयास किए।


---वर्जन
बार काउंसिल द्वारा सूची भेजी गई है। जिसमें 149 वोट पर आपत्ति है। सभी को एनओसी और सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद मतदाता सूची को फाइनल किया जाएगा। --कर्ण सिंह पानू,चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed