{"_id":"6a8e024e5ea2f4bdf7038f76","slug":"patwari-and-his-associate-break-strike-to-accept-a-bribe-arrested-red-handed-while-taking-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162984-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हड़ताल छोड़कर रिश्वत लेने पहुंचे पटवारी और उसका सहयोगी, 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हड़ताल छोड़कर रिश्वत लेने पहुंचे पटवारी और उसका सहयोगी, 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
रिश्वत के आरोप में पकड़े गए पटवारी सुभाष और उनके सहयोगी उस्मान। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को पटवारी सुभाष और उसके सहयोगी उस्मान को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी हड़ताल के दौरान धरना स्थल छोड़कर करीब दो किलोमीटर दूर सेक्टर-18 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय के पास रिश्वत की रकम लेने पहुंचे थे।
पटवारी सुभाष पानीपत के गढ़ी बेशक और उनका सहयोगी उस्मान अधमी गांव का है। एसीबी की टीम ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
खोतपुरा गांव निवासी किसान अनिल ने एसीबी को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनका अपने खेत की जमीन का इंतकाल दर्ज कराना था। इसके लिए वे कई दिनों से पटवारी सुभाष के चक्कर काट रहे थे, लेकिन वह काम लटका रहा था।
विज्ञापन
बाद में पटवारी ने उन्हें अपने सहयोगी उस्मान से मिलने को कहा। उस्मान ने काम के बदले 35 हजार रुपये की मांग की। उनकी बात 20 हजार रुपये में तय हुई। उन्होंने मंगलवार को 20 हजार रुपये देने की कही और इसके साथ हड़ताल के दौरान ही इंतकाल करने का भरोसा दिया।
एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी ऋषिपाल ने टीम में इंस्पेक्टर जयसिंह, सतपाल, एसआई जगबीर जागलान, एएसआई संजय और सिपाही अंकुश शामिल किया। पटवारी सुभाष और उनके सहयोगी उस्मान ने उनको सेक्टर-18 स्थित हरियाणा शहरी विकास विभाग के कार्यालय के नजदीक आने की कही।
वह 20 हजार रुपये लेकर उनके पास पहुंचा। दोनों 20 हजार रुपये लेकर चलने लगे। एसीबी की टीम ने इशारा पाते ही दोनों को मौके पर पकड़ लिया। टीम ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पहले भी पकड़े गए हैं रिश्वत लेते
-06 अगस्त 2026 एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मतलौडा हल्के के एक पटवारी और उसके निजी सहायक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इन्होंने जमीन की निशानदेही कराने के नाम पर पैसे मांगे थे।
-28 मई 2026 किला पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुरेश को थाने के भीतर ही 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
-30 मई 2026 में थाना तहसील कैंप में एक हवलदार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
वर्जन:
किसान की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैप टीम का गठन किया गया था। पटवारी सुभाष और उसके सहयोगी उस्मान को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। -ऋषिपाल, प्रभारी, एंटी करप्शन ब्यूरो, पानीपत।