Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Samalkha: A pickup truck, loaded with parcels, caught fire after a collision on GT Road; the driver managed to save his life by jumping out.
{"_id":"6ae250c8fe2213da50051939","slug":"video-samalkha-a-pickup-truck-loaded-with-parcels-caught-fire-after-a-collision-on-gt-road-the-driver-managed-to-save-his-life-by-jumping-out-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"समालखा: टकराकर पूरी तरह जली पिकअप जीटी रोड पर पार्सल से भरी पिकअप में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समालखा: टकराकर पूरी तरह जली पिकअप जीटी रोड पर पार्सल से भरी पिकअप में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
समालखा। जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा स्थित शराब ठेके के पास बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। सामान और पार्सलों से भरी एक पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी में धुआं उठता देख चालक ने समझदारी दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं।पानीपत निवासी चालक धर्मेंद्र ने बताया कि वह बुधवार शाम को अपनी पिकअप गाड़ी में पार्सल भरकर सोनीपत के मुरथल की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पट्टीकल्याणा गांव के पास शराब ठेके के समीप पहुंचा, तो गाड़ी के इंजन से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। खतरा भांपते ही धर्मेंद्र ने गाड़ी को सड़क के एक तरफ दबाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग भड़क गई। स्थिति बिगड़ते देख धर्मेंद्र तुरंत चलती पिकअप से नीचे कूद गया।
नीचे कूदने के बाद अनियंत्रित होकर पिकअप आगे चल रहे एक कैंटर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हालांकि कैंटर चालक ने तुरंत गति बढ़ाकर अपनी गाड़ी को आगे निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि जीटी रोड पर देर शाम पिकअप में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दमकल कर्मियों की मदद से समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।