{"_id":"6ae2078a054dddbacf0e9a99","slug":"play-shunya-se-shikhar-tak-from-zero-to-zenith-to-be-staged-in-panchkula-on-the-30th-cm-to-attend-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166755-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पंचकूला में 30 को मंचित होगा शून्य से शिखर तक नाटक, सीएम करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पंचकूला में 30 को मंचित होगा शून्य से शिखर तक नाटक, सीएम करेंगे शिरकत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन-संघर्ष और राष्ट्र-सेवा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति शून्य से शिखर तक का आयोजन शुक्रवार 30 अक्तूबर को किया जाएगा। यह आयोजन सायं साढ़े चार बजे पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बसताड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार के तत्वावधान में यह आयोजन दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय, रोहतक और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सौजन्य से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नाट्य प्रस्तुति युवाओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक सोच को प्रेरित करेगी।