फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vipin Panchals expulsion from the BJP has been revoked; he has pledged to work for the organization with full dedication.

Panipat News: विपिन पांचाल का भाजपा पार्टी से निष्कासन रद्द, संगठन में पूरी निष्ठा से कार्य करने का दिया आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Vipin Panchals expulsion from the BJP has been revoked; he has pledged to work for the organization with full dedication.
विपिन पांचाल का भाजपा पार्टी से निष्कासन रद्द, संगठन में पूरी निष्ठा से कार्य करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। भाजपा सनौली मंडल अध्यक्ष जगबीर आर्य ने पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विपिन पांचाल के पार्टी से निष्कासन को रद्द कर दिया है। विपिन पांचाल ने पार्टी से निष्कासन के मामले में जगबीर आर्य के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने भविष्य में संगठन में पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।
मंडल अध्यक्ष जगबीर आर्य ने विपिन पांचाल द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण पर संतुष्टि जताते हुए उनके निष्कासन को रद्द करने का निर्णय लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपिन पांचाल भविष्य में पार्टी की नीतियों और संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करेंगे। इस निर्णय के बाद विपिन पांचाल के लिए संगठन में सक्रिय होकर काम करने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी संगठन में आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

युवा विपिन पांचाल पानीपत जिले से पांचाल समाज के जिलाध्यक्ष और निर्विरोध जिला पार्षद कुमारी शिखा पांचाल के भाई हैं। जो भाजपा पार्टी में सक्रि‎य रूप से कार्य करते रहे हैं। उनकी जिला पार्षद वार्ड-13 से लगते गांवों मजबूत पकड़ रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed