Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Rural sanitation workers staged a warning protest at the Panchayat Minister's residence; they have been called for talks today.
{"_id":"6ae4824b95bf0f20c60fc01a","slug":"video-rural-sanitation-workers-staged-a-warning-protest-at-the-panchayat-ministers-residence-they-have-been-called-for-talks-today-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पंचायत मंत्री के आवास पर किया चेतावनी प्रदर्शन, वार्ता के लिए आज बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पंचायत मंत्री के आवास पर किया चेतावनी प्रदर्शन, वार्ता के लिए आज बुलाया
पानीपत। प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के मतलौडा स्थित आवास पर एक दिवसीय चेतावनी प्रदर्शन किया। एसडीएम इसराना नवदीप नैन कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने पंचायत मंत्री की तरफ से शनिवार को पानीपत के सरकारी विश्राम गृह में बैठक के लिए बुलाया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बसाऊराम और संचालन उप महासचिव देवी राम ने किया। उन्होंने कहा कि 29 मई को पंचायत मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में कर्मचारियों की 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें से 12 मांगों के पत्र 10 सितंबर को जारी किए जा चुके हैं, लेकिन पांच मुख्य मांगों के पत्र अभी तक लंबित हैं। इनमें सुपरवाइजरों की नियुक्ति, अनाज खरीद के लिए 24 हजार रुपये अग्रिम राशि, जिला स्तर पर पंजीकृत यूनियन पदाधिकारियों के नाम दर्ज करना, तीन लाख रुपये रिटायरमेंट बेनिफिट और हरियाणा पुलिस की तर्ज पर बीमा कवरेज देना शामिल है। इन पत्रों के जारी न होने से सफाई कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
यूनियन के महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि सहमति पहले ही बन चुकी है, अब केवल नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है। मंत्री ने शनिवार को ठोस निर्णय लेकर पत्र जारी नहीं किए तो कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। नेताओं ने ऐलान किया कि आगामी एक से तीन दिसंबर को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू करने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांगों को लेकर होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में हजारों सफाई कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।