Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat SP Medha Bhushan has assumed charge in Panipat and issued instructions for swift action regarding crimes against women.
{"_id":"6a9d215d7b56020aa70f2c4d","slug":"video-panipat-sp-medha-bhushan-has-assumed-charge-in-panipat-and-issued-instructions-for-swift-action-regarding-crimes-against-women-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत एसपी मेधा भूषण ने संभाला पानीपत का चार्ज, महिला अपराध पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत एसपी मेधा भूषण ने संभाला पानीपत का चार्ज, महिला अपराध पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
आईपीएस अधिकारी मेधा भूषण ने रविवार को पानीपत पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसपी मेधा भूषण ने अधिकारियों से थानावार अपराध की स्थिति, लंबित मामलों, वांछित आरोपियों और पुलिस की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन की शिकायतों का समय पर निपटारा पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। महिला अपराध के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में यातायात व्यवस्था भी प्रमुख मुद्दा रहा। एसपी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द प्लान तैयार किया जाएगा। जाम वाले स्थानों, अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के साथ व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर जोर रहेगा।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम करने और पुलिस की मौजूदगी को आमजन के बीच प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद भी जरूरी है।
चार्ज संभालने के बाद एसपी ने अधिकारियों से जिले की मौजूदा चुनौतियों और पुलिसिंग में सुधार को लेकर सुझाव भी लिए। आने वाले दिनों में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।