फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Event to kick off with the lighting of the 'Lamp of Blessings'; blood donation camp at Arya College on the 21st.

पानीपत: आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर होगी शुरुआत, आर्य कॉलेज में 21 को रक्तदान शिविर

Tue, 15 Sep 2026 06:32 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:32 PM IST
Panipat: Event to kick off with the lighting of the 'Lamp of Blessings'; blood donation camp at Arya College on the 21st.
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। प्राचीन देवी मंदिर में 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की जाएगी, वहीं 21 सितंबर को आर्य कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस अभियान को लेकर एक तरफ जहां जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं भाजपा संगठन भी 25 प्रकार के सेवा कार्यों के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को समर्पित इस अभियान के तहत 25 तरह की सेवा गतिविधियां चलाई जाएंगी। इसमें मोतियाबिंद मुक्त हरियाणा के तहत निशुल्क सर्जरी, जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाना, नशा मुक्ति जागरूकता, डिजिटल साक्षरता और पौधरोपण जैसे कार्य शामिल हैं। इसमें सामाजिक संस्थाओं को भी सक्रिय सहभागी बनाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, उपाध्यक्ष सुमित जागलान, सुनील कंसल, लोकेश नांगरू, पूर्व मेयर अवनीत कौर, रविंद्र भाटिया, कृष्ण छौक्कर, देव मलिक व अनीता मौजूद रही। प्रशासन ने बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को जिला सचिवालय में बैठक की। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया जाएगा। 24 सितंबर को स्थानीय मॉडल संस्कृति स्कूल में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन उत्सव का आयोजन होगा। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने बताया कि बीते 12 वर्षों में जिले के अंदर शुरू किए गए सभी विकास कार्यों की इमारतों पर भी दीपक जलाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सेवा ज्योति कलश यात्रा, मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा और आंगन मिलन सेवा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों से अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा। डीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: आधी सड़क पर गेस्ट हाउस के कचरे का ढेर; बदबू से राहगीर परेशान

15 Sep 2026

कानपुर: बेजुबानों के लिए भी आफत बनी गंगा की बाढ़, पानी में फंसे कुत्ते

15 Sep 2026

कानपुर: नानामऊ घाट पर गंगा में कूदा युवक, तलाश जारी

15 Sep 2026

कानपुर: नवीन गंगापुल से निकल रहे भारी वाहन, अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सीओ से की रोक की मांग

15 Sep 2026

रोहतांग सहित लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बारिश से बढ़ी ठंड; कुल्लू में 12 सड़कें और 10 ट्रांसफार्मर बंद

15 Sep 2026
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में किशोरी अपहरण के आरोपी के पिता की गोली मारकर हत्या, हाईवे किनारे मिला शव

15 Sep 2026

मेरठ: मवाना तहसील के खिलाफ कमिश्नरी पर किसानों का धरना, जिलाध्यक्ष बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं उठेंगे

15 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज के शिक्षा विभाग में साइबर सुरक्षा व अपराध पर कार्यशाला का आयोजन

15 Sep 2026

शिमला: 24 घंटे पेयजल योजना पर मेयर सख्त, कंपनी से मांगा काम, कनेक्शन और खर्च का पूरा हिसाब

15 Sep 2026

Video: लखनऊ में विकास भवन में धरने पर बैठे पंचायत सचिव

15 Sep 2026

फतेहाबाद के टोहाना में इनेलो ने 27 सितंबर की रैली को लेकर किए गांवों के दौरे

15 Sep 2026

फरीदाबाद की फेंसिंग टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 17 पदक

15 Sep 2026

Video: विनोद श्रीवास्तव बोले- इंजीनियरों के हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा संगठन

15 Sep 2026

Video: लखनऊ में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना

15 Sep 2026

जलालाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

फरीदकोट में गांव-गांव बैठकें कर लोगों को नशे के खिलाफ किया जाएगा जागरूक

आजम खां के जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी

15 Sep 2026

अयोध्या में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सविता बांदिल ने छात्राओं को बताए स्वस्थ रहने के उपाय

15 Sep 2026

अयोध्या में नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा, रामकथा संग्रहालय में गैलरी के लिए होगा टेंडर

15 Sep 2026

Video: शिवपुरी के भदेश्वरनाथ मंदिर पर भव्य कजरी तीज मेला और दंगल

15 Sep 2026

शिमला: गायनी ओपीडी शिफ्टिंग के विरोध में सचिवालय पहुंचीं जनवादी महिला समिति की कार्यकर्ता, पुलिस से तीखी नोकझोंक

15 Sep 2026

शिमला: केएनएच से गायनी ओपीडी और वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का सचिवालय मार्च

15 Sep 2026

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

15 Sep 2026

लखनऊ के ला मार्टिनियर एसडीएस टेनिस अकादमी में टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन

15 Sep 2026

शाहजहांपुर: सामान कम होने पर विवाद, ग्राहक पर डिलीवरी बॉय को पीटने का आरोप, हंगामा

15 Sep 2026

कांगड़ा: द्वितीय इंडिया रिजर्व बटालियन सकोह ने मनाया 27वां स्थापना दिवस, शहीद स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

15 Sep 2026

सोलन के वार्ड-12 में पेयजल लाइन लीक, सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी; छह-सात दिन बाद मिल रही सप्लाई

15 Sep 2026

मंडी: बगलामुखी मंदिर सेहली में धूमधाम से मनाई वार्षिक जाग, सात मुकाबलों में चार बार विजयी रहीं डायनियां

15 Sep 2026

गाजीपुर में तीसरे दिन भी बीएचएमएस इंटर्न्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, लौटे मरीज

15 Sep 2026

मोगा में महिला शक्ति का प्रदर्शन, ‘सखी सम्मान समारोह’ में उमड़ी महिलाएं

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed