{"_id":"6ae609041e8cde28950c7088","slug":"video-mahendragarh-students-dominate-state-level-cultural-competition-panipat-also-shines-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा में महेंद्रगढ़ की छात्राओं का दबदबा, पानीपत ने भी चमकाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा में महेंद्रगढ़ की छात्राओं का दबदबा, पानीपत ने भी चमकाया नाम
पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंडर-11 आयु वर्ग की छात्राओं की राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में महेंद्रगढ़ की छात्राओं का दबदबा रहा। सात विधाओं में आयोजित मुकाबलों में महेंद्रगढ़ ने तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पानीपत की छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पेंटिंग में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची छात्राओं ने नृत्य, गायन, अभिनय, रागनी, चित्रकला और फैंसी ड्रेस के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।महेंद्रगढ़ ने समूह गान, समूह नृत्य और फैंसी ड्रेस में पहला स्थान हासिल किया। वहीं पानीपत की छात्राओं ने पेंटिंग में बाजी मारी। एकल नृत्य में रोहतक, रागनी में कैथल और एकल अभिनय में हिसार की छात्राएं प्रथम रहीं।
प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू के मार्गदर्शन और जिला सांस्कृतिक समन्वयक संदीप रत्तेवाल के निर्देशन में किया गया। मुख्यातिथि शिक्षा विभाग के एईईओ करण सिंह पूनिया ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल और शिक्षा मंत्री के निजी सचिव गुलाब पांचाल भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अपनी संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ाती हैं।
जिला सांस्कृतिक समन्वयक संदीप रत्तेवाल ने बताया कि रविवार, 1 नवंबर को इसी स्थान पर अंडर-11 आयु वर्ग के छात्रों की राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
लड़कियों की सांस्कृतिक गतिविधियों के परिणाम
विधा प्रथम द्वितीय तृतीय
समूहगान महेंद्रगढ़ गुरुग्राम पानीपत
समूह नृत्य महेंद्रगढ़ झज्जर कैथल
एकल नृत्य रोहतक पानीपत महेंद्रगढ़
रागनी कैथल करनाल पानीपत
एकल अभिनय हिसार पानीपत महेंद्रगढ़
फैंसी ड्रेस महेंद्रगढ़ गुरुग्राम पानीपत
पेंटिंग पानीपत महेंद्रगढ़ झज्जर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।