{"_id":"690a1ed59a80a7fdc30a67cc","slug":"video-young-man-hanged-himself-in-raipur-rani-2025-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी में युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला के रायपुररानी में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। टांगरी नदी से घर लौटने के बाद एक युवक ने फंदे से लटक कर जान कर ली। मृतक की पहचान रायपुररानी के सागर सिंगला के रूप में हुई है। मरने से पहले सागर ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने टांगरी नदी के पास उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट से आहत होकर वीडियो में सागर ने कहा, ‘जिसने मुझे मारा है, मैं घर जाकर फांसी लगाऊंगा और उनका नाम बताऊंगा।’ यह वीडियो उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला था और कुछ ही देर में वायरल हो गया। सूचना पाकर रायपुररानी थाना पुलिस घर पहुंची। मृतक की मां मोनिका की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।