फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New door-to-door garbage collection system in Sector-20; vehicle timing to be determined by house number.

Panchkula News: सेक्टर-20 में घर-घर कूड़ा उठाने की नई व्यवस्था, घर नंबर से तय होगा गाड़ी का समय

Mon, 07 Sep 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
New door-to-door garbage collection system in Sector-20; vehicle timing to be determined by house number.
पंचकूला। सेक्टर-20 की करीब 30 हजार आबादी के लिए नगर निगम ने घर-घर से कूड़ा उठाने की नई और व्यवस्थित योजना लागू की है। सेक्टर की 111 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को अब कूड़ा गाड़ी का घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निगम ने नया मॉडल चार्ट जारी किया है, जिसमें घर नंबर के अनुसार कूड़ा गाड़ी के पहुंचने का समय बताया गया है।
विज्ञापन

चार्ट का शीर्षक ‘अपना घर नंबर जानो, अपनी गाड़ी और समय समझो’ रखा गया है। निगम के अनुसार, तय समय होने से लोग गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके समय पर गाड़ी में डाल सकेंगे। निगम ने सभी सोसाइटी प्रधानों से अपने-अपने ग्रुप हाउसिंग में चार्ट लगवाने की अपील की है, ताकि हर परिवार तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
विज्ञापन


111 ग्रुप हाउसिंग को तीन बड़े हिस्सों में बांटा

- पहले हिस्से में जीएच 1 से लेकर जीएच 30 तक की सोसाइटियां आती हैं। यह नक्शे में हरे रंग से दर्शाया गया है। यहां दोपहर 12:30 बजे से 1:20 बजे तक कूड़ा उठाया जाएगा। यह गाड़ी नेशनल हाईवे से सेक्टर-23 की तरफ से प्रवेश करेगी और पूरे ब्लॉक को कवर करते हुए आगे निकलेगी। इस रूट पर मदद के लिए पंकज को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दूसरे हिस्से में जीएच 31 से लेकर जीएच 70 तक की सोसाइटियां शामिल हैं। इसे नीले रंग से दिखाया गया है। इसका समय दोपहर 1:30 बजे से 2:50 बजे तक रखा गया है। इस रूट पर सुंदर मददगार के रूप में मौजूद रहेंगे।

- तीसरे हिस्से में जीएच 71 से लेकर जीएच 111 तक की सोसाइटियां आती हैं, जो सेक्टर 20/21 रोड पर खत्म होती हैं। इसे केसरिया रंग से दर्शाया गया है। इसका समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक तय किया गया है। इस पर वकील मदद के लिए रहेंगे।







सेक्टर-20 कूड़ा कलेक्शन का पूरा समय

तीनों ही रूट के लिए गाड़ी नंबर एक ही है - पीबी65वी6541। इससे लोगों में गाड़ी को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं रहेगा।

रूट 1 - हरा निशान - जीएच 1 से 30: समय 12:30 से 1:20 दोपहर - मददगार पंकज - गाड़ी नंबर पीबी65वी6541
रूट 2 - नीला निशान - जीएच 31 से 70: समय 1:30 से 2:50 दोपहर - मददगार सुंदर - गाड़ी नंबर पीबी65वी6541
रूट 3 - केसरिया निशान - जीएच 71 से 111: समय 3:00 से 4:15 शाम - मददगार वकील - गाड़ी नंबर पीबी65वी6541



शिकायत करनी हो तो इनसे संपर्क करें

पहला स्तर - इलाके की देखरेख करने वाले सुपरवाइजर विकास और उनकी सहयोगी रोजी

दूसरा स्तर - सफाई जांच अधिकारी हितेश और मुख्य देखरेख अधिकारी भारत

तीसरा स्तर - अगर किसी स्तर पर बात न हो पाए तो सीधे मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन से संपर्क करें। निगम अधिकारियों ने बताया कि हर शिकायत का उसी दिन समाधान करने की कोशिश की जाएगी।




कोट
सोसाइटियों में रह रहे लोगों को गार्बेज कलेक्शन की सुविधा पहुंचने के लिए एक मॉडल चार्ट बनाया गया और यह सोसाइटियाें में 70 फीसदी सफल रहा है। बीच में कर्मियों की हड़ताल के कारण कुछ परेशानी हुई लेकिन सुविधा फिर से शुरू हो रही है। - राकेश गोयल, पार्षद, नगर निगम वार्ड 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed