फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two youths die of suspected fever in Surajpur's Kaushalya Colony.

Panchkula News: सूरजपुर की कौशल्या कॉलोनी में संदिग्ध बुखार से दो युवाओं की मौत

Mon, 07 Sep 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two youths die of suspected fever in Surajpur's Kaushalya Colony.
पंचकूला। सूरजपुर की कौशल्या कॉलोनी नंबर-1, जिसे पहले लेबर कॉलोनी कहा जाता था, में संदिग्ध बुखार से दो युवाओं की मौत का मामला सामने आया है। एक युवक की उम्र करीब 21 साल और दूसरे की उम्र 28 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों की मौत के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक कई दिन से बुखार से पीड़ित था और पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरा युवक ट्रक पर कोलकाता से लौटा था और लौटने के बाद उसे तेज बुखार आया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामलों में परिजन और कॉलोनी के लोग बुखार को डेंगू से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

इधर स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। विभाग का कहना है कि दोनों मौतें संदिग्ध बुखार से हुई हैं। दोनों मामलों में संबंधित अस्पतालों से मेडिकल रिकॉर्ड लिया जाएगा और उसके बाद ही जांच के बाद सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार सूरजपुर में डेंगू के 5 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। जिले में कुल 12 डेंगू के मामलों में सबसे ज्यादा केस सूरजपुर से हैं, इसलिए यह इलाका इस बार नया हॉटस्पॉट बन गया है। हालांकि कॉलोनी के लोगों का कहना कुछ और ही है। लोगों का कहना है कि अगर स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर सही तरीके से जांच करे तो कॉलोनी में 25 से ज्यादा मरीज पॉजिटिव मिल सकते हैं। कई घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं और निजी तौर पर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में डेंगू-मलेरिया की स्थिति
डेंगू के 12 मरीजों में सबसे ज्यादा 5 केस सूरजपुर से हैं, जो इस बार नया हॉटस्पॉट बन रहा है। इसके अलावा कालका से 2, अर्बन पंचकूला से 2, रायपुररानी, मोरनी और पिंजौर से एक-एक केस मिला है। मलेरिया के 8 मामलों में 6 केस अकेले ओल्ड पंचकूला से हैं, जबकि पिंजौर और अर्बन पंचकूला से एक-एक केस रिपोर्ट हुआ है।
बचाव के इंतजाम नहीं, पानी भरा
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इलाके में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भरा हुआ है और मच्छर पनप रहे हैं। दवा का छिड़काव और फॉगिंग नियमित रूप से नहीं हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आईडीएसपी की टीमें इलाके में दौरा कर रही हैं और सैंपल लिए जा रहे हैं। नगर निगम को फॉगिंग का शेड्यूल भी दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार आने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं।



कोट

सूरजपुर में दो लोगों की बुखार से मौत के मामले सामने आए हैं। पीजीआई और संबंधित अस्पतालों से दोनों की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही डेंगू बुखार की पुष्टि हो सकेगी। सूरजपुर में टीमें लगातार जांच कर रही हैं। इलाके में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है। -सोनू अरोड़ा, आईडीएसपी इंचार्ज, स्वास्थ्य विभाग, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed