फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AI Skill Center to open soon in Panchkula

Panchkula News: पंचकूला में जल्द खुलेगा एआई स्किल सेंटर

Mon, 07 Sep 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
AI Skill Center to open soon in Panchkula
पंचकूला। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित युवा जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। युवाओं ने उनका स्वागत किया। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य युवा शक्ति के दम पर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि देश की करीब 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है और युवाओं की प्रतिभा व क्षमता देश को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने बताया कि देश में 100 से अधिक यूनिकॉर्न कंपनियां हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा उद्यमी छोटे शहरों से आगे आए हैं।
विज्ञापन

कार्तिकेय शर्मा ने पंचकूला में जल्द एआई स्किल सेंटर शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल रोजगार व नए बिजनेस अवसरों के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा होगा, जिसमें नमो शक्ति रथ से स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed