{"_id":"6accd9d91a5b6bb83f0a994d","slug":"video-selection-trials-for-khel-mahakumbh-begin-in-palwal-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल में खेल महाकुंभ के लिए चयन ट्रायल शुरू, लड़कों ने दिखाया दमखम; मंगलवार को बालिका वर्ग के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में खेल महाकुंभ के लिए चयन ट्रायल शुरू, लड़कों ने दिखाया दमखम; मंगलवार को बालिका वर्ग के ट्रायल
पलवल शहर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हो गए हैं। सोमवार को विभिन्न खेलों में लड़कों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए, जहां खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खेल विभाग की ओर से निर्धारित स्थानों पर चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।
जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के सीनियर वर्ग में लड़के और लड़कियों के लिए 30 खेलों व इवेंट्स में प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं। इसी के तहत जिला पलवल में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। सोमवार को लड़कों के ट्रायल हुए, जबकि मंगलवार को बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और रिहायशी प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। दूसरे जिले के निवासी, लेकिन पलवल में पढ़ाई कर रहे खिलाड़ियों को स्कूल या कॉलेज के आईडी कार्ड की छायाप्रति और संस्थान से प्रमाणित प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
खेल विभाग ने पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। खेल महाकुंभ के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।