फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand to set paddy procurement limit at 29 quintals per acre

Palwal News: धान खरीद की सीमा 29 क्विंटल प्रति एकड़ करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demand to set paddy procurement limit at 29 quintals per acre
पूर्व मंत्री ने अनाज मंडी का दौरा कर किसानों और आढ़तियों से की बातचीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता करण दलाल ने रविवार को पलवल की मुख्य अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने गैर बासमती धान की सरकारी खरीद सीमा 21 से बढ़ाकर 29 क्विंटल प्रति एकड़ करने की मांग की। इस दौरान अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया भी मौजूद रहे।

मंडी में किसानों और आढ़तियों से बातचीत के बाद करण दलाल ने कहा कि किसानों को अपनी उपज का उचित भाव नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजरा उत्पादक किसानों को भी भावांतर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं हुई तो मंडी में देंगे धरना

करण दलाल ने कहा कि पलवल में गैर बासमती धान की सरकारी खरीद सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है, जबकि क्षेत्र में एक एकड़ में करीब 40 क्विंटल तक धान की पैदावार होती है। ऐसे में निर्धारित सीमा के कारण किसानों को अपनी पूरी उपज सरकारी खरीद व्यवस्था के तहत बेचने में परेशानी हो सकती है। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो पलवल अनाज मंडी में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed