{"_id":"6acbe14a408682e67e0f206b","slug":"labourer-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-palwal-news-c-24-1-pal1008-129057-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र में सुरजन का नगला से आगे भूमिया चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान करीमपुर गांव निवासी बिरेन्द्र, पुत्र कृपाराम के रूप में हुई है। 9 अक्टूबर की शाम वह मजदूरी करके घर लौट रहा था, तभी हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेन्द्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बेसुध अवस्था में सड़क पर पड़ा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हसनपुर थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और फरार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।