{"_id":"6a4d09051905e6e8fe003071","slug":"video-mahendragarh-righteousness-and-truth-always-triumph-mohit-das-khedi-talwana-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: - धर्म और सत्य की सदैव विजय होती है: मोहित दास खेड़ी तलवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: - धर्म और सत्य की सदैव विजय होती है: मोहित दास खेड़ी तलवाना
सतनाली कस्बे के बाबा भैरू मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजन किया गया। कथा वाचक मोहित दास खेड़ी तलवाना ने बताया कि सच्ची श्रद्धा, अटूट विश्वास और निष्काम प्रेम से भगवान सदैव अपने भक्तों की पुकार सुनते हैं।
मोहित दास ने कथा में बताया गया कि विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपने आराध्य के रूप में स्वीकार किया था। जब उनके विवाह का निर्णय शिशुपाल के साथ किया गया, तब उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को संदेश भेजकर अपनी रक्षा की प्रार्थना की। भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मणी का हरण कर उनका विधिवत विवाह किया। इस प्रसंग के माध्यम से कथा वाचक ने कहा कि धर्म और सत्य की सदैव विजय होती है तथा भगवान अपने भक्तों का कभी साथ नहीं छोड़ते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।