फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to reopen the closed-down DAV institution

Mahendragarh-Narnaul News: बंद पड़े डीएवी संस्थान को फिर से खोलने की मांग

Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Demand to reopen the closed-down DAV institution
कनीना। क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़े डीएवी संस्थान को दोबारा शुरू करवाने की मांग तेज होने लगी है। शनिवार को बेवल गांव में इस मुद्दे को लेकर जनसभा आयोजित की गई। इसमें बच्चों के भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थान को दोबारा संचालित करवाने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण हरेंद्र शर्मा ने कहा कि डीएवी संस्थान कभी विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने का माध्यम था। ऐसे शिक्षण संस्थान केवल इमारतें नहीं होते, बल्कि इनसे बच्चों के सपने, अभिभावकों की उम्मीदें और समाज का भविष्य जुड़ा होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्थान दोबारा शुरू होने से कनीना और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस मांग को पूरा करवाने के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाना जरूरी है। इसके लिए अभिभावकों और ग्रामीणों को एकजुट होकर डीएवी प्रबंधन और प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed