फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Prayer sessions and educational camps from today until October 25

Mahendragarh-Narnaul News: पूजन-पाठ व शिक्षा शिविर आज से 25 अक्तूबर तक

Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Prayer sessions and educational camps from today until October 25
नारनौल। शहर में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 से 25 अक्तूबर तक नलापुर स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजन-पाठ एवं शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बच्चों और बड़ों को धार्मिक शिक्षा देने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन आचार्य 108 विद्यासागर महामुनिराज से दीक्षित आचार्य 108 आर्जव सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि 108 महात सागर महाराज, मुनि 108 विभोर सागर महाराज एवं मुनि 108 सानंद सागर महाराज के सानिध्य में होगा। शिविर का संचालन ब्रह्मचारिणी दीदी चेतना जी एवं ब्रह्मचारी भैया डॉ. विजय जैन द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ 18 अक्टूबर, रविवार को सुबह 5:30 बजे होगा, जबकि समापन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को पूजन-पाठ, धार्मिक संस्कार, धर्म और आध्यात्मिक विषयों की जानकारी दी जाएगी। बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रा भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed