{"_id":"6ad3b279494fbf5a44053499","slug":"opposition-to-the-inclusion-of-the-mphw-category-in-the-transfer-policy-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131109-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ट्रांसफर पॉलिसी में एमपीएचडब्ल्यू वर्ग को शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ट्रांसफर पॉलिसी में एमपीएचडब्ल्यू वर्ग को शामिल करने का विरोध
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) में एमपीएचडब्ल्यू वर्ग को शामिल करने का विरोध किया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो दो दिन के शॉर्ट नोटिस पर मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र स्थित आवास का घेराव किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव सांगवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान और प्रवक्ता संदीप कुंडू ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद यह जानकारी दी। सहदेव सांगवान ने कहा कि खाली पदों पर नियमित भर्ती करने के बजाय रेशनलाइजेशन के नाम पर पद समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुकेश चौहान के अनुसार, प्रदेश में एमपीएचडब्ल्यू पुरुषों के करीब 1000 और महिलाओं के 700 पद खाली हैं। एसोसिएशन ने सीईटी पास डिप्लोमाधारकों की भर्ती, रिक्त पद भरने और दूरदराज में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ऑफलाइन तबादले शुरू करने की मांग की।