{"_id":"6ad3b2af8fd37ebc7e08ad2e","slug":"cultivation-of-oilseeds-and-pulses-will-boost-farmers-income-focus-placed-on-achieving-self-reliance-narnol-news-c-196-1-nnl1010-146759-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तिलहन-दलहन की खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, आत्मनिर्भर बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तिलहन-दलहन की खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
विज्ञापन
नारनौल। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि विभाग नई योजनाओं पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में आत्मनिर्भर भारत अभियान और नेशनल मिशन ऑन ऑयलसीड्स के तहत अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में दो समीक्षा बैठकें हुईं। इनमें योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
एडीसी ने कहा कि तिलहन और दलहन फसलों का रकबा बढ़ाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और लक्षित क्षेत्रों के किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।
उन्होंने उप कृषि निदेशक डॉ. नेहा और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ समन्वयक नरेश यादव को एसएमएल-621 और एमएच-421 जैसी उन्नत किस्मों के बीज समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसानों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण, एक्सपोजर विजिट और कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
एडीसी ने हैफेड, बागवानी और सिंचाई विभाग को शहरों व कस्बों में सीधे खरीदारों की पहचान करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को उपज का बेहतर दाम मिल सके। अच्छे प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित कर उनकी पहचान बनाई जाएगी।
उन्होंने किसानों को बागों की खाली जमीन पर दलहन उगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी और किसानों को फल व दालों, दोनों से अतिरिक्त आमदनी होगी।