Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Livestock in Haryana grappling with Lumpy Skin Disease; villagers allege department's vaccine is ineffective and teams are not reaching the villages.
{"_id":"6aa26ba5b26a7fc28d03f49c","slug":"video-livestock-in-haryana-grappling-with-lumpy-skin-disease-villagers-allege-departments-vaccine-is-ineffective-and-teams-are-not-reaching-the-villages-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में लंपी से जूझ रहे पशु, ग्रामीणों का आरोप- विभाग की वैक्सीन बेअसर, नहीं पहुंच रही गांव में टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में लंपी से जूझ रहे पशु, ग्रामीणों का आरोप- विभाग की वैक्सीन बेअसर, नहीं पहुंच रही गांव में टीम
जिला में पशुपालन विभाग की ओर से सभी गांवों में गायों की वैक्सीनेशन का दावा किया जा रहा है, उधर धरातल पर पशुपालक स्थिति दावों के विपरीत बता रहे हैं। गांव आनावास में करीब 15 पशु लंपी से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डेढ़ माह पहले वैक्सीनेशन की गई थी और उसके बाद कोई भी चिकित्सक गांव में नहीं आया है। आनावास में दो गायों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि पशुपालन विभाग की ओर से पूरे जिले को कवर करने दावे किए जा रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान पशुपालकों ने बताया कि डेढ़ माह पहले उनके पास टीम आई थी और इस दौरान सभी पशु कवर नहीं किए गए। आनावास में डेढ़ माह पहले बूचावास अस्पताल से चिकित्सक गांव आए थे।
उन्होंने गांव में पशुओं को वैक्सीन लगाई और उसके बाद से न तो उन्हें कोई जानकारी दी गई और न ही बीमार गोवंश का उपचार किया गया। पशु अब भी लंपी की चपेट में आ रहे हैं और जीवन-मृत्यु से जूझ रहे हैं। उपचार के अभाव में गोवंशों की हालत बिगड़ती जा रही है। पशुपालकों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा न हम शिकायत कर पा रहे हैं और न ही उपचार मिल रहा है। विभाग ने गांव में टीम भेजने का दावा किया था, लेकिन जांच और नमूने लेने के लिए कोई टीम नहीं पहुंची।
वैक्सीन लगी, फिर भी लंपी से ग्रस्त हो रहे पशु
पशुपालकों ने बताया कि कुछ गोवंशों को लंपी की वैक्सीन लगी थी, अब उनको भी लंपी हो चुकी है। इनमें एक बछड़ा भी मर चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग की वैक्सीन अब बेअसर साबित हो रही है और गांव में काफी दिन से कोई चिकित्सक भी नहीं आ रहा है। बीमार पशुओं को बिना उपचार के छोड़ दिया गया है। इससे पशुपालकों में भारी रोष है।
विभाग की ओर से जिले में सभी पशुओं की शत प्रतिशत कवरेज कर वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन के बाद भी पशु को लंपी हो रही है तो उनकी इम्यूनिटी पावर कमजोर है और वैक्सीन 14 दिन में पावर बढ़ाती है। अगर 14 दिन में पशु को लंपी होती है तो वैक्सीन का असर नहीं होगा। हर गांव में दोबारा कवरेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. नसीब सिंह, उप निदेशक, पशुपालक विभाग, महेंद्रगढ
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।