फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mock drills conducted in schools under the 'Seva Sankalp Abhiyan'

Mahendragarh-Narnaul News: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में हुई मॉक ड्रिल

Tue, 22 Sep 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mock drills conducted in schools under the 'Seva Sankalp Abhiyan'
फोटो 21जेएनडी04-मॉक ड्रिल के दौरान विद्या​र्थियों को आग बुझाने के तरीके बताते हुए दमकल कर्मचारी - फोटो : credit
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला में दमकल विभाग की ओर से स्कूलों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल हुई। दमकल कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, आग से बचाव के उपायों, आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। नरवाना के दमकल केंद्र की ओर से पीएम श्री जीएमएसएसएस विद्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एलएफएम कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत आसपास के लोगों को सचेत करना चाहिए और सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए। आपात स्थिति में डायल-112 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान एलएफएम राममेहर, एफओ प्रवीण कुमार, एफओ शम्मी, डीओ राजा सिंह, डीओ कमलजीत और एफएम सत्यवान मौजूद रहे। वहीं दमकल केंद्र जुलाना की ओर से एसजी उच्च विद्यालय जुलाना में भी अग्नि सुरक्षा के संबंध में मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एफओ संदीप कुमार तथा एफएम विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed