{"_id":"6aa2739d417271ac300c9436","slug":"video-kanina-bar-association-elections-today-contest-for-the-posts-of-president-and-vice-president-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनीना बार एसोसिएशन के चुनाव आज, प्रधान और उपप्रधान पद के लिए होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना बार एसोसिएशन के चुनाव आज, प्रधान और उपप्रधान पद के लिए होगा मुकाबला
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार जासावास ने बताया कि शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाएंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही शाम 4 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए बार रूम में एक मतदान बूथ बनाया गया हैं। चुनाव प्रक्रिया में बार एसोसिएशन के 216 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी दिनेश ने बताया कि प्रधान पद के लिए पहले चार उम्मीदवार मैदान में थे। नामांकन वापसी एवं आपसी सहमति के बाद सतीश कुमार और गिरवर लाल कौशिक ने बार की सहमति से शपथ-पत्र देकर चुनाव पत्र में अपना नाम नहीं रखने का अनुरोध किया। सभी संबंधित उम्मीदवारों की सहमति के बाद उनके शपथ-पत्र स्वीकार कर लिए गए। अब प्रधान पद के लिए राकेश कुमार और देशबंधु के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं उपप्रधान पद के लिए अखिल अग्रवाल और वीरेंद्र जांगड़ा मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि भास्कर चौधरी को सचिव पद पर निर्विरोध चुन लिया गया है। इसके साथ ही अब चुनावी मैदान में मुख्य मुकाबला प्रधान और उपप्रधान पद के लिए ही रह गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।