फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, female students visited the police station to understand police functioning and were sensitized about crime and social media.

नारनौल में छात्राओं ने थाने का भ्रमण कर जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध और सोशल मीडिया को लेकर किया जागरूक

Thu, 24 Sep 2026 04:11 PM IST
Naveen Naveen
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:11 PM IST
In Narnaul, female students visited the police station to understand police functioning and were sensitized about crime and social media.
नांगल चौधरी थाना प्रभारी पवन कुमार ने पुलिस के मूल मंत्र ‘सेवा, सुरक्षा और सहयोग’ के बारे में छात्राओं को समझाया। सेवा का मतलब जरूरतमंद की मदद और शिकायत सुनना, सुरक्षा का अर्थ जान-माल की रक्षा तथा अपराध पर अंकुश लगाना है। वहीं, सहयोग का मतलब पुलिस व आमजन के बीच बेहतर तालमेल कायम करना है। यह बात उन्होंने वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में कहीं।कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 35 छात्राओं ने नांगल चौधरी थाना का भ्रमण किया। छात्राओं ने थाने की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा, सहायता के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। थाना प्रभारी पवन कुमार ने छात्राओं का स्वागत करते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है। आमजन की शिकायत सुनना, जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराना और सुरक्षित वातावरण बनाना भी पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। छात्राओं को साइबर अपराध और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया गया। उन्हें अनजान लोगों पर सोशल मीडिया के माध्यम से भरोसा नहीं करने और इंटरनेट का उपयोग सावधानी से करने की सलाह दी गई। छात्राओं ने कहा कि थाना भ्रमण से उन्हें पुलिस की जिम्मेदारियों और कानूनी प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर डीपी अशोक कुमार, एनएसएस प्रभारी पीजीटी सुनीता और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। सवाल-जवाब में छात्राओं ने रखीं अपनी जिज्ञासाएं... रचना ने पूछा : महिला को परेशानी होने पर पुलिस से कैसे सहायता मिल सकती है? जवाब: किसी भी परेशानी या खतरे की स्थिति में महिला तुरंत 112 नंबर पर संपर्क कर सकती है। पुलिस शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करती है। आरती : महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में क्या प्रावधान हैं? जवाब : महिलाओं के खिलाफ अपराध की स्थिति में कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। पीड़िता को अपनी शिकायत पुलिस के समक्ष रखने का अधिकार है। नचिता : फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर परेशान करने पर क्या कदम उठाएं? जवाब : अनजान लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। साथ ही साइबर पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में मिला शव

24 Sep 2026

अमृतसर में ‘एनआरआई मिलनी’ में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सुनीं प्रवासी पंजाबियों की समस्याएं

24 Sep 2026

Rajasthan: नितिन नवीन आज जयपुर से करेंगे पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, रवाना होंगे 90 प्रचार रथ

24 Sep 2026

वीडियो: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, बस में नौ जिंदा जले; जानें पुलिस ने क्या कहा

24 Sep 2026

हांसी के मिर्चपुर के पास दो बाइकों की टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत

24 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: विकास दुबे के संग वायरल हुआ था केके शर्मा का वीडियो

24 Sep 2026

अयोध्या में काशीराम कॉलोनी के पास पलटी कार, युवक घायल

24 Sep 2026
विज्ञापन

गोंडा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश शुरू

24 Sep 2026

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार को मेरा परिवार वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित

जालंधर में भाजपा नेता अश्वनी अटवाल के घर हमला

24 Sep 2026

भिवानी में रामलीला मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ ध्वजारोहण, 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

24 Sep 2026

हिसार में परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

24 Sep 2026

Rajasthan Weather: मानसून की विदाई के बीच गर्मी का पलटवार, जैसलमेर में पारा 42.9° पार

24 Sep 2026

सुबह सुबह रिमझिम बरसात से सुहावना हुआ अयोध्या का मौसम

24 Sep 2026

उज्जैन: महाकाल का राजसी रूप देख भक्त हुए निहाल, मूंछों वाले राजाधिराज के रूप में हुए बाबा के दिव्य दर्शन

24 Sep 2026

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग से हड़कंप

24 Sep 2026

मेरठ: आबूलेन पर कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मोटा नुकसान

24 Sep 2026

Meerut: कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

23 Sep 2026

Meerut: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ गणेश महोत्सव

23 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की रसधार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

23 Sep 2026

Meerut: गणपति बप्पा के दर्शन कर नौनिहालों ने लिया आशीर्वाद

23 Sep 2026

उज्जैन 105वें फूलडोल समारोह की भव्य शुरुआत, खड़े हनुमान जी की झांकी ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

23 Sep 2026

खंडवा: ओंकारेश्वर में मासूम तनुष की मौत का मामला फिर गर्माया, दो महीने बाद न्याय के लिए थाने पहुंचा परिवार

23 Sep 2026

Video: लखनऊ के इस कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियां किताबों से निकली आगे

23 Sep 2026

कानपुर: एलिवेटेड हाईवे पर मूंगफली लदी डीसीएम में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

23 Sep 2026

रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रहे सरकारी भवन, VIDEO

23 Sep 2026

हिसार: परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

23 Sep 2026

रतिया: दुकानों पर नशा बिकने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से मिलने का लिया निर्णय

23 Sep 2026

टोहाना: बस स्टैंड के गेट पर तेज रफ्तार कार और बाइक में टक्कर, दो घायल

23 Sep 2026

वाराणसी में सड़क हादसा, युवा ठेकेदार की माैत के चक्काजाम; VIDEO

23 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed