Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
In Mahendragarh, Congress workers and officials staged a protest under the slogan "Vote Chor Gaddi Chhod" and signature campaign.
{"_id":"68e779bbac1228d88504c8aa","slug":"video-in-mahendragarh-congress-workers-and-officials-staged-a-protest-under-the-slogan-vote-chor-gaddi-chhod-and-signature-campaign-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वोट चोर गद्दी छोड़ एवं हस्ताक्षर अभियान के तहत किया रोष-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वोट चोर गद्दी छोड़ एवं हस्ताक्षर अभियान के तहत किया रोष-प्रदर्शन
जिला कांग्रेस की ओर से महेंद्रगढ़ विधान सभा में वोट चोर गद्दी छोड़ रोष- प्रदर्शन एवं हस्ताक्षर अभियान के तहत आज महेंद्रगढ़ की यादव धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकीया एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला महेंद्रगढ़ में सुबह दस बजे जनसभा के बाद आजाद चौक तक प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकीया व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक राव दान सिंह की देखरेख में आजाद चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब सरकार को और अधिकारियों को अपनी मनमानी नहीं करने देंगे। सरकार किसानों के साथ भी अन्याय कर रही है। ना बाजरा खरीदा जा रहा है और न ही खराब फसलों का मुआवजा दिया जा रहा है।
कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। मंडियों में जाकर किसानों का समर्थन करेंगे और सरकार को मजबूर करेंगे कि वो किसानों को फसल का उचित मुआवजा देने के साथ-साथ शीघ्रता से मंडियों में बाजरे की खरीद शुरू करे। अब न संविधान को मरने देंगे ना लोकतंत्र को मरने देंगे और इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक लड़ाई लड़ेगी। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता चुप नहीं रहेंगे आवाज को बुलंद करेंगे और हर मोर्चे पर कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।