Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   International karate medalists honored

Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय कराटे के पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

Wed, 11 Nov 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
International karate medalists honored
फोटो संख्या:-58 विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित  करते  हुए एसडीएम योगेश सैनी। संवाद
महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे महेंद्रगढ़ के तीन खिलाड़ियों को बुधवार को एसडीएम योगेश सैनी ने सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि खेलों में मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

कोच लोकेश सैनी ने बताया कि मलेशिया में 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक 11वीं इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें गौतम बुद्धा स्पोर्ट्स अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के खिलाड़ी युवान ने रजत पदक हासिल किया, जबकि मानव सैनी और सागर राजोतिया ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ियों और कोच ने एसडीएम योगेश सैनी को मांग पत्र सौंपकर महिला कराटे खिलाड़ियों के ट्रायल जल्द शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ी लंबे समय से मेहनत और अभ्यास कर रही हैं। ऐसे में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिलना चाहिए।
मांग पत्र में ट्रायल प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने की मांग की गई। खिलाड़ियों का कहना था कि ट्रायल में देरी होने से उनकी तैयारी और आगे मिलने वाले अवसर प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

एसडीएम योगेश सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी मांग पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के समान अवसर मिलने चाहिए। मौके पर योगेंद्र, रेणु, अमित, राकेश सैनी, वेदप्रकाश, प्रदीप सहित खिलाड़ियों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed