{"_id":"69a453d2ec637f46f507c750","slug":"video-holi-milan-celebrations-organised-2026-03-01-1772377042","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: स्थानीय गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: स्थानीय गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन
स्थानीय गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित होली मिलन व वीर सम्मान समारोह पर विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल अरविंद यादव का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मेजर जनरल अरविंद यादव को स्थानीय विश्राम गृह से खुली जीप में सभा स्थल तक लाया गया। मार्ग में शहर की एक दर्जन से अधिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर फूलमालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा और नगर परिषद नारनौल की अध्यक्षा कमलेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि राधेश्याम शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के नीरपुर निवासी स्वर्गीय जे एस राव के पुत्र मेजर जनरल अरविंद यादव को राष्ट्रपति द्वारा विशेष सम्मान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों, अनुशासन और उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। नगर परिषद अध्यक्षा कमलेश सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मेजर जनरल अरविंद यादव से प्रेरणा लेकर परिश्रम और समर्पण के बल पर उच्च लक्ष्य प्राप्त करें।
मेजर जनरल अरविंद यादव ने कहा कि वे इस स्नेह और सम्मान को कभी नहीं भूल पाएंगे। सभा के प्रधान राकेश महता ने कहा कि मेजर जनरल अरविंद यादव ने इस उच्च पद पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है, ऐसे में उनका सम्मान करना सभा के लिए गौरव की बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।