{"_id":"6a91d1d7ee5f2749b10aa681","slug":"e-kyc-of-3000-gas-consumers-in-ateli-is-pending-narnol-news-c-196-1-nnl1010-144507-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में 3 हजार गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में 3 हजार गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी
विज्ञापन
मंडी अटेली। घरेलू गैस उपभोक्ताओं की जानकारी अपडेट करने के लिए शहीद बिरेंद्र सिंह गैस एजेंसी की ओर से ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। अटेली क्षेत्र में अभी करीब 3 हजार घरेलू गैस उपभोक्ताओं की केवाईसी बाकी है। एजेंसी ने इन उपभोक्ताओं से 31 अगस्त तक अपनी केवाईसी अपडेट कराने की अपील की है।
एजेंसी प्रबंधन प्रवीण लांबा ने बताया कि एजेंसी से करीब 19 हजार घरेलू गैस उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। पिछले छह माह से लगातार ई-केवाईसी का काम किया जा रहा है। इसके लिए पहले क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में विशेष शिविर भी लगाए गए थे। इन शिविरों में लोगों ने दस्तावेज जमा करवाकर अपनी केवाईसी पूरी कराई।
अब तक 16 हजार से अधिक उपभोक्ता अपनी ई-केवाईसी अपडेट करा चुके हैं। करीब 3 हजार उपभोक्ता अभी इस प्रक्रिया से नहीं जुड़े हैं। एजेंसी की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को जल्द कार्यालय पहुंचकर केवाईसी कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
ये दस्तावेज जरूरी
ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ता को पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज देना होगा। पते के प्रमाण के लिए राशन कार्ड या बिजली का बिल और बैंक खाते की कॉपी भी जमा करनी होगी।