फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh's roads have become narrow lanes, encroachment has increased traffic jams.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ की सड़कें बनीं संकरी गलियां, अतिक्रमण से बढ़ा जाम

Fri, 28 Aug 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh's roads have become narrow lanes, encroachment has increased traffic jams.
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण के कारण लोगों को रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दुकानदारों ने सड़कों के दोनों ओर करीब 10-10 फीट तक सामान रख रखा है। इसके बाद ग्राहक अपने वाहन भी सड़क पर खड़े कर देते हैं। इससे चौड़ी सड़कें भी दिन के समय संकरी गलियों जैसी नजर आती हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, रेलवे रोड और परशुराम चौक पर सबसे अधिक परेशानी बनी रहती है। बड़े वाहनों को अतिक्रमण के कारण निकलने में दिक्कत होती है। वहीं जाम लगने पर बाइक सवारों को गलियों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कें करीब 30 से 35 फीट चौड़ी हैं लेकिन दुकानों के बाहर सामान और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण इनकी चौड़ाई काफी कम हो जाती है। कई ग्राहक खरीदारी के दौरान अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं और लंबे समय तक वापस नहीं आते। इससे दूसरे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान सैकड़ों स्कूली वाहन सड़कों पर पहुंचते हैं, जिससे जाम बढ़ जाता है। लोगों के अनुसार पांच मिनट का रास्ता तय करने में भी कई बार आधा घंटा लग जाता है।
इन मार्गों पर ज्यादा परेशानी
सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, सीएसडी कैंटीन के सामने, 11 हट्टा बाजार, परशुराम चौक से मसानी चौक, रेलवे रोड और ब्रह्मचारी रोड पर अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

---------
- वर्जन:
शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। साथ ही अतिक्रमण के स्थाई समाधान को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी। शहर में जहां भी अतिक्रमण अधिक है वहां पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।-रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed