{"_id":"68b02ce4d5a11cf83b0e9cc8","slug":"video-health-workers-protest-2025-08-28-1756376292","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों ने जिओ फेसिंग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों ने जिओ फेसिंग को लेकर किया प्रदर्शन
सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में वीरवार को चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिओ फेसिंग उपस्थिति एप के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेतृत्व में नारेबाजी कर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिव, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ रोष प्रकट किया।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन, बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन,डेंटल सर्जन एसोसिएशन,फार्मेसी एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन, लैब तकनीशियन एसोसिएशन व एनएचएम कर्मचारी संघ से प्रतिनिधि भूख हड़ताल में शामिल हुए। करीब 20 प्रतिनिधि भूख हड़ताल पर बैठे। चिकित्सकों व कर्मचारियों ने कहा कि 8 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिव, मिशन निदेशक और महानिदेशक ने जिओ फेसिंग उपस्थिति प्रणाली के आदेशों को निरस्त नहीं किया। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. भरत सहारण डेंटल एसोसिएशन से मेजर डॉ. शरद तुली, एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन से सुखबीर सिंह, लैब तकनीशियन एसोसिएशन से सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी लगा रहे हैं। लेकिन फिर भी तंग किया जा रहा है। ये निजता का हनन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।